फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trackman suspended in dispute with PWI, employees strike

पीडब्ल्यूआई से विवाद में ट्रैकमैन निलंबित, कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sun, 15 Aug 2021 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Trackman suspended in dispute with PWI, employees strike
झांसी। रेलवे स्टेशन यार्ड में तैनात पीडब्ल्यूआई पर गाली गलौज व अभद्रता का आरोप लगाने वाले ट्रैकमैन को निलंबित कर दिया गया है। इससे नाराज ट्रैकमैन शनिवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने यार्ड कार्यालय में एकत्रित होकर पीडब्लूआई के स्थानांतरण और ट्रैकमैन के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन यार्ड में 23 ए नंबर गैंग काम करती है। इस गैंग में 40 ट्रैकमैन काम करते हैं। इन कर्मचारियों से सी केबिन से एफ केबिन के बीच पटरियों के मेंटेनेंस का काम लिया जाता है। शुक्रवार को ट्रैकमैन गरीब दास का इंचार्ज पीडब्ल्यूआई (रेलपथ निरीक्षक) से काम को लेकर विवाद हो गया था। ट्रैकमैन का आरोप है कि पीडब्लूआई ने गाली गलौज कर उसके साथ अभद्रता की। इस मामले की शिकायत दोनों कर्मियों ने उच्च अधिकारियों से की थी। ट्रैकमैन ने जीआरपी थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार की सुबह ड्यूटी आने पर ट्रैकमैन को पता लगा कि उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस बात की खबर फैलते ही गैंग के अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों ने वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ) यार्ड कार्यालय में एकत्रित होकर पीडब्लूआई के स्थानांतरण और ट्रैकमैन के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर पहुंचे सहायक मंडल अभियंता ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रार्थना पत्र नवाबाद थाने में दिया
कर्मचारियों का यह भी आरोप था कि पीडब्ल्यूआई पहले भी कई कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। उधर, यूनियन नेता भी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर पहुंचे सहायक मंडल अभियंता ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके बाद भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटे। देर शाम कर्मचारियों ने एक प्रार्थना पत्र नवाबाद थाने में भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed