फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Totaram cheap mentality statement : Uma

तोताराम का बयान ओछी मानसिकता का प्रतीक : उमा

Mon, 08 Jun 2015 12:31 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Totaram cheap mentality statement : Uma
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के करीबी और पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव द्वारा बलात्कार को लेकर दिए गए विवादित बयान को ओछी मानसिकता का प्रतीक करार दिया है। उमा ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झांसी रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों का शुभारंभ करने के बाद वह वीआईपी रूम में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महानगर में रेलवे की जमीन पर स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी। झांसी में रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना भी कराई जाएगी। इस संबंध में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से वार्ता हो चुकी है। योजना के क्रियान्वयन के लिए रेल अधिकारियों को जमीन तलाशने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार अपराधियों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। यूपी मेें महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना करते हुए कहा कि पीएम के कामकाज का अंदाज बिलकुल जुदा है। वह देश के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लक्ष्मी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार ने धन आवंटित कर दिया है लेकिन, उसका विकास कार्य ठीक तरीके से नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायत मिलती है कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने नसीहत दी कि पुलिस और जिला प्रशासन दोनों ही समाज की रीढ़ की तरह हैं। महिलाओं के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय होने पर पुलिस और जिला प्रशासन को सख्ती से निपटना चाहिए, तभी लोगों के अंदर विश्वास पैदा किया जा सकता है। उमा भारती ने कहा कि लोगों को आधुनिक होना चाहिए, लेकिन पाश्चात्य सभ्यता में लिप्त नहीं। बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कार भी देने चाहिए। स्कूल से मिलने वाले ज्ञान से बच्चों का भविष्य निखरता है। शिक्षक भी दायित्व का निर्वहन ठीक तरीके से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed