फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Toll recovery will start next month on Mourinipur road

मऊरानीपुर रोड पर अगले महीने शुरू हो जाएगी टोल की वसूली

Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Toll recovery will start next month on Mourinipur road
झांसी। अगले महीने से मऊरानीपुर रोड पर सफर में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। लुहारी में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। जनवरी से चौपहिया व अन्य बड़े वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

झांसी से खजुराहो तक के 185 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का काम लगभग पूरा हो गया है। बस केवल सकरार कस्बे में 800 मीटर के हिस्से में पेच फंसा हुआ है। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते यहां महीनों से काम अटका हुआ है। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच लगातार बातचीत का क्रम जारी है। माना जा रहा है कि जल्द इसका हल निकाल लिया जाएगा। लेकिन, एनएचएआई ने इससे पहले ही टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जावन सकरार से आगे लुहारी में टोल प्लाजा बनाया गया है। प्लाजा के अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं। जनवरी माह से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed