फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today Lakheri dam open

आज लखेरी बांध से छोड़ा जाएगा पानी

Thu, 29 Oct 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Today Lakheri dam open
झांसी। चौधरी चरण सिंह बांध, लखेरी से आज पहली बार खेतों के लिए पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर सिंचाई विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियंताओं के मुताबिक रबी सीजन में करीब एक हजार हेक्टेयर रकबे की सिंचाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

लखेरी बांध करीब 38 साल तक विवादों में घिरा रहा। इसकी शुरुआत 1982 में हुई। उसके बाद वर्ष 2008 में नहर एवं डैम निर्माण का कार्य पूरा हो गया लेकिन, पुनर्वास मामले का निपटारा न होने से बांध भरा नहीं जा सका। काफी समय तक मामला बछेरा, बुढ़ाई के पुनर्वास न होने से अटका रहा। पुनर्वास मामला पिछले वर्ष काफी हद तक निपटाए गए। गांवों से बाहर निकालकर लोगों को पुर्नवास स्थल पर बसाया गया। इसके बाद इस मानूसन में पहली दफे करीब 182.05 मीटर तक भरा गया हालांकि अभी भी बुढ़ाई गांव में कुछ लोगों का मामला विवादों में है। इस वजह से बांध अभी पूरी क्षमता से नहीं भरा जा सका लेकिन, एक्सईएन सिद्घार्थ सिंह के मुताबिक बांध इतना भर चुका, जिससे सिंचाई हो सके। इसके लिए 10-12 किमी लंबी नहर बनाई गई है। इससे महेवा ग्राम, किशोरपुरा, रेवन, बुढाई, बछेरा, गढ्ढवा, पुरा, देवरा, विक्रमपुरा, कुटौरा, छिनौरा, कछियामऊ, पसौरा, गढ़ा, लहचूरा तक सिंचाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर ग्रामीणों में असंतोष
सिंचाई विभाग के अभिंयताओं का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दे दिया गया लेकिन, बुढाई और बछेरा के ही ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि सिर्फ चुनिंदा लोगों को मुआवजा दिया गया। बाकी लोगों को पुलिस की मदद से वहां से हटाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है मकान का मुआवजा भी नहीं दिया गया। इसको लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed