{"_id":"6855bf67093c68094c01a2a3","slug":"today-is-international-yoga-day-events-will-be-held-in-jhansi-fort-and-stadium-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-581786-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, झांसी दुर्ग और स्टेडियम में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, झांसी दुर्ग और स्टेडियम में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को झांसी दुर्ग, जिला अस्पताल, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, तहसील, विकास खंड, ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम होंगे। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रात: छह बजे से सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। मुख्य समारोह के नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सचिव चंद्रभूषण सिंह उपस्थित रहेंगे।
पुरातत्व विभाग झांसी के समन्वय एवं जिला प्रशासन की ओर से झांसी दुर्ग पर प्रात: छह बजे से सामूहिक योगाभ्यास एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। योग शिविर में एनसीसी बटालियन एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि प्रात: 6:15 बजे प्रधानमंत्री जी का संबोधन दिखाया जाएगा। प्रात: सात बजे से योगाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. जगजीवन राम ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है। इधर, झांसी रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, डिपो शेड, ट्रेनिंग सेंटर, स्वास्थ्य इकाई आदि स्थानों पर योगाभ्यास होगा। सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट में योगाभ्यास किया जाएगा। कर्मचारियों को योग के लाभ बताए जाएंगे। इधर, प्रयास सभी के लिए संस्था द्वारा श्री प्रभुदयाल पहारिया स्कूल में योग शिविर एवं हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन प्रात: 7 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन