फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today come rajyapal in jhansi

आज आएंगी राज्यपाल, बीयू के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Fri, 05 Feb 2021 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Today come rajyapal in jhansi
बुंदेलविश्व विद्यालय में राज्यपाल के आने पर निकाली जाने वाली दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा की ?
झांसी। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को झांसी आएंगी। वे यहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की बैठक में हिस्सा लेंगी। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन

राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल सुबह 11.40 बजे झांसी पहुंचेंगी। हवाई पट्टी से वे 12 बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंच जाएंगी। विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एक स्वर्ण सहित 33 कुलाधिपति पदक बांटे जाएंगे। इसके अलावा 49 शोध उपाधियां बंटेंगी। दोपहर 2.45 बजे एसएचडी स्टॉल का विजिट करेंगी। तीन बजे वे फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व प्रधानमंत्री आवास योजना की बैठक में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

भ्रमण के दरम्यान राज्यपाल स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने वालीं उन्नतशील किसान गुरुलीन चावला से भी मिलेंगी। शाम 4.20 बजे वे विश्वविद्यालय से कार द्वारा हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर शाम तक राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा। लखनऊ से आई टीम ने भी सुरक्षा की तैयारियों को जांचा। कुलपति हॉल की रंगाई - पुताई के काम को अंतिम रूप दिया गया। जिन अभ्यर्थियों को पदक दिए जाने हैं, उनकी बृहस्पतिवार को रिहर्सल कराया गया।

दो बार रोका जाएगा ट्रैफिक
झांसी। राज्यपाल का काफिला सुबह 11.45 बजे ग्वालियर रोड स्थित हवाई पट्टी से मेडिकल बाईपास होते हुए विश्वविद्यालय की ओर बढ़ेगा। काफिला गुजरने के ठीक पहले इस मार्ग का यातायात रोक दिया जाएगा। जो काफिला गुजरने के बाद खोला जाएगा। इसी तरह शाम 4:20 बजे राज्यपाल विश्वविद्यालय से हवाई पट्टी की ओर रवाना होंगी। लौटते में भी कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा, जो राज्यपाल के काफिले के गुजरते ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed