फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Till now 31792 teenagers have been vaccinated in the district

अब तक जिले में 31792 किशोरों को लग चुका टीका

Thu, 13 Jan 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Till now 31792 teenagers have been vaccinated in the district
झांसी। सरकार ने किशोरों के वैक्सीनेशन के लिये स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले के स्कूलों में लगातार कैंप लग भी रहे हैं। शिक्षा विभाग इसकी रोज रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिसके मुताबिक अब तक जिले के 296 स्कूलों के करीब 31 हजार विद्यार्थियों को टीका लग चुका है। बुधवार को वुड्स हैरिटेज पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य सभी बोर्ड के कुल 296 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 15-17 वर्ष की आयु के कुल 75577 विद्यार्थी हैं। जिलाधिकारी के 15 जनवरी तक शत् प्रतिशत किशोरों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें अब तक 31792 किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और स्कूलों के बंद होने के कारण कुछ स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। जबकि अब तक 43785 किशोरों को वैक्सीन नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

वहीं द वुड्स हैरिटेज स्कूल में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में 15 से 17 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन के लिए जिला चिकित्सालय से आई राजकुमार, अंजु यादव, सुनीता और रितु सिंह और भारती की वैक्सीनेशन टीम ने 212 बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया। इस मौके पर स्कूल की उप प्रधानाचार्या कावेरी मोहित्रा, अर्चना श्रीवास्तव, सुनीता मिरांडा, सौम्या, नितिन अरोरा, प्रीति, गौरव सेंगर, रविंद्र , अमित केशवानी, विक्रम ठाकुर, तबरेज खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में भी वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें अभी तक कुल 419 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल में भी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन वीरेंद्र राय, चेयरपर्सन वर्षा राय, एमडी विशाल राय, तान्या राय, विकास राय, प्रधानाचार्य नितिन ए विलियम्स, रीना विलियम्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed