फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three thousand patients became Ayushman... life support was given for six and a half crores.

Jhansi News: तीन हजार मरीज हुए आयुष्मान... साढ़े छह करोड़ से मिला जीवनदान

Tue, 09 Apr 2024 02:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three thousand patients became Ayushman... life support was given for six and a half crores.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। भारत सरकार की आयुष्मान योजना से एक महीने मेें जिले के तीन हजार मरीजों को बड़ा जीवनदान मिला। योजना का लाभ मिलने के बाद इन मरीजों ने गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन कराए। एक महीने में सरकार ने सूचीबद्ध अस्पतालों को तीन हजार मरीजों का इलाज करने पर साढ़े छह करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
साल 2018 में शुरू हुए आयुष्मान भारत मिशन में झांसी जिले के साढ़े चार लाख लोग शामिल हैं। योजना में भारत सरकार की ओर से प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। झांसी में योजना के तहत 59 निजी और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं। यहां योजना के शुरू होने के बाद से लेकर अबतक 33,226 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इन मरीजों के इलाज पर अब तक 76 करोड़ 93 लाख 6 हजार 697 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं योजना के तहत मार्च माह में मरीजों को रिकॉर्ड तोड़ सेवाएं दी गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मार्च में तीन हजार मरीजों के बड़े ऑपरेशन किए गए हैं। इन ऑपरेशन के लिए अस्पतालों को साढ़े छह करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

---
चार अस्पताल और जुड़े
आयुष्मान भारत मिशन में जिले के चार अस्पतालों को जोड़ा गया है। इसमें भेल अस्पताल, सीएचसी बरुआसागर, मंडलीय रेलवे अस्पताल और पीएचसी शाहजहांपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 33 हजार से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। वहीं, मार्च में तीन हजार रोगियों के मेजर ऑपरेशन हुए हैं।
डॉ. अभिषेक गोस्वामी, डिस्टि्रक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, आयुष्मान भारत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed