{"_id":"63bf0b660e5e347fae1a67c6","slug":"three-student-absent-jhansi-news-jhs236815696","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पहले दिन 103 परीक्षार्थी गैर हाजिर, एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पहले दिन 103 परीक्षार्थी गैर हाजिर, एक नकलची पकड़ा
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों के व्यावसायिक कोर्सों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं। पहले ही दिन की परीक्षा में 103 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि, एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया।
बुंदेलखंड में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों पर तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुईं। सभी केंद्रों की विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाती रही। झांसी में परीक्षा बीयू के परीक्षा भवन में हुई। बुंदेलखंड के अन्य जनपदों में राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
पहले दिन की परीक्षा 8,983 विद्यार्थियों को देनी थी, लेकिन शामिल 8,880 विद्यार्थी हुए। 103 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। 69 छात्र व 34 छात्राओं ने पहले दिन की परीक्षा छोड़ दी। जबकि, एक छात्र को परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया।