{"_id":"67afa130ddb135d4b60684da","slug":"three-post-incharges-changed-two-inspectors-sent-to-crime-branch-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-494641-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीन चौकी प्रभारी बदले, दो इंस्पेक्टर अपराध शाखा भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीन चौकी प्रभारी बदले, दो इंस्पेक्टर अपराध शाखा भेजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बृहस्पतिवार की रात पुलिस महकमे में कई बदलाव किए। उन्होंने तीन चौकी प्रभारी बदले और दो निरीक्षकों को अपराध शाखा भेजा।
एसएसपी ने निरीक्षक सुधाकर सिंह और राजेश पाल सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा है। वहीं, उप निरीक्षक रविकांत गोस्वामी को खंडेराव गेट चौकी प्रभारी से गराैठा और उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को पुलिस लाइन से खंडेराव गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अमित तोमर को चमनगंज चौकी प्रभारी से मऊरानीपुर थाना और उप निरीक्षक गौरव कुमार को मऊरानीपुर थाना से चमनगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अंकित पंवार को लहरगिर्द चौकी प्रभारी से नवाबाद थाना और उप निरीक्षक विकास कुमार को बड़ागांव थाना से लहरगिर्द चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अमर सिंह को गरौठा थाना, उप निरीक्षक हीरा लाल काे मोंठ थाना व उप निरीक्षक रामप्रसाद को मऊरानीपुर थाना भेजा गया। इसके अलावा उप निरीक्षक भगवानदास को नवाबाद थाना से यूपी 112, उप निरीक्षक हुकुम सिंह को कटेरा थाना से कोतवाली थाना, उप निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह को कोतवाली से महिला थाना और उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह को समन सेल से न्यायिक समन सेल भेजा गया है। वहीं, न्यायालय सुरक्षा से समथर थाना भेजे गए उप निरीक्षक वकील राय का तबादला निरस्त किया गया है।
विज्ञापन