{"_id":"62c496df0b3dfc658a6d74b2","slug":"three-passenger-trains-will-be-canceled-for-a-week-from-tomorrow-jhansi-news-jhs2242310130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से एक हफ्ते तक निरस्त रहेंगी तीन सवारी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से एक हफ्ते तक निरस्त रहेंगी तीन सवारी गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलाकिंग कार्यों के चलते बृहस्पतिवार से अगले एक सप्ताह तक तीन सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इनमें कानपुर-चित्रकूट धाम एक्सप्रेस, चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य साप्ताहिक गाड़ियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक यह तीन दैनिक ट्रेन सात से 14 जुलाई तक निरस्त की गई हैं। इनके अलावा चार साप्ताहिक ट्रेन भी बृहस्पतिवार को निरस्त रहेंगी। इनमें लखनऊ रायपुर (12535), गांधीनगर-वाराणसी (22468), डा आंबेडकर नगर-कामाख्या (19305), लोकमान्य तिलक-छपरा (15101) भी निरस्त रहेगी। वहीं, मंगलवार को गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी (12597), पुणे लखनऊ (12103), पुणे-लखनऊ (11407), छपरा-लोकमान्य तिलक (15101) निरस्त रहीं। इन गाड़ियों के लिए यात्री स्टेशन पहुंचे लेकिन, गाड़ी न होने से उनको मायूस होना पड़ा। इनके अलावा ग्वालियर-बरौनी मेल, गोरखपुर-पनवेल (15065), प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक (12174), चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ (16093) समेत अन्य गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ते से आगे भेजा गया। इसके चलते गंतव्य तक पहुंचने में इन गाड़ियों को करीब दो से ढाई घंटे का अतिरिक्त समय लगा।
रेल अफसरों का कहना है कि 14 जुलाई तक वैकल्पिक रास्ते के सहारे गाड़ियां आगे बढ़ाई जाएंगी। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया अलग-अलग तिथियों में 15 जुलाई तक कुल 32 गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल- चित्रकूट इंटरसिटी फिर होगी शुरू
झांसी। रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से चित्रकूट के बीच चलने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट को फिर से आरंभ करने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक कानपुर सेंट्रल से 21.50 मिनट पर इंटरसिटी रवाना होगी। यहां से सरसौल, औंग, बिंदकी रोड होते हुए फतेहपुर, खागा के रास्ते चित्रकूट पहुंचेगी। इसी तरह चित्रकूट से 3.55 मिनट पर रवाना होकर इन्हीं रास्तों से होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।