फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three nominated including former block chief Charan Singh for cheating

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह समेत तीन नामजद

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three nominated including former block chief Charan Singh for cheating
झांसी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव समेत उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 24 जनवरी 2014 में होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास 167.29 वर्गमीटर जमीन सालिगराम राय, अनुपमा यादव, चरण सिंह यादव से खरीदी थी। कुछ समय बाद उनको मालूम चला कि इस जमीन पर आयुर्वेदिक कॉलेज के साथ विवाद चल रहा है। विवाद की बात मालूम चलने पर उनके होश उड़ गए। इस वजह से उनको जमीन पर कब्जा ही नहीं मिल सका। सेवानिवृत्त शिक्षक का आरोप है कि जमीन का पैसा वापस मांगने वह सालिगराम राय के पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव अपने कई साथियों के साथ मौजूद थे। इन लोगों ने अपनी सरकार का हवाला देते हुए पैसा भूल जाने को कहा। दुबारा पैसा मांगने पर जान से मार देने की भी धमकी दी। उनके धमकाने पर वह वापस चले आए। पिछले महीने सरकार की ओर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने पर वह दुबारा अपना पैसा मांगने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पास पहुंचे। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक ने धमकाते हुए पैसा वापस करने से इंकार कर दिया। उन्होेंने कोतवाली पहुंचकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव, उनके पार्टनर सालिगराम राय एवं अनुपमा यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप मेें तहरीर दी। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

धमकाने के आरोप में भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नामजद
सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण शुक्ला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा वापस के लिए धमकाने का भी आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर शुक्रवार देर-रात पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ इस मामले मेें भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। सेवानिवृत्त शिक्षक का कहना है आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनको धोखाधड़ी संबंधी मुकदमा वापस लेने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके इसकी भी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed