{"_id":"67994279d93cc00b2801fd72","slug":"three-miscreants-who-attacked-the-police-team-were-caught-in-an-encounter-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-483150-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में दबोचे
विज्ञापन
- गोली लगने से एक हुआ घायल, एक सप्ताह पहले वारदात को दिया था अंजाम
- मंदिर के शिखर पर लगे स्वर्ण कलश को चुराने की थे फिराक में
अमर उजाला ब्यूरो
टोड़ी फतेहपुर। मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ में एक सप्ताह पहले पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। इनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, खुद को घिरा देख दो ने आत्मसमर्पण कर दिया।
टोड़ी फतेहपुर में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक किला मंदिर के शिखर पर लगे 50 किलो वजन के स्वर्ण कलश को चुराने की नियत से 21 जनवरी की रात कुछ बदमाश वहां पहुंचे थे। इस दरम्यान बदमाश वहां सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह और चौकीदार से भिड़ गए थे। घटना में उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जारी है। घटना का मुकदमा किले की देखभाल करने वाले रामकिशुन बाल्मीकि ने दर्ज कराया था। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
मंगलवार की रात लठवारा मंदिर के आगे बढ़वार रोड पर जंगल स्वाॅट टीम और टोडी फतेहपुर थाना पुलिस की टीम का बदमाशों से सामना हो गया। बदमाशों की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली महोबा के महोबकंठ थाना इलाके के ग्राम सौरा निवासी शीतल कुशवाहा के पैर में लगी। जबकि, खुद को घिरा देख दो अन्य आरोपी हमीरपुर के थाना छिपाती के ग्राम बड़ाखरका निवासी दीपेश मिश्रा व जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीतू ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय, स्वाॅट प्रभारी जितेंद्र सिंह तख्तर, उपनिरीक्षक मुकेश गौतम, अजब सिंह, आनंद बहोर मिश्रा, अतुल पांडेय आदि शामिल रहे।
- घटना के बाद से लगातार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दरम्यान तीन बदमाश नजर आए। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में एक घायल भी हो गया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है। बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। - गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण