फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three member committee will investigate the case of Takori school

Jhansi News: टाकोरी विद्यालय के मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Mon, 20 Nov 2023 10:40 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 20 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three member committee will investigate the case of Takori school
झांसी। कंपोजिट विद्यालय टाकाेरी का मामला अब कमिश्नर तक जा पहुंचा है। सात महीने पहले विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक के पेंशन प्रकरण निस्तारित नहीं हो पाया है। अब बीएसए ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है।
विज्ञापन

बड़ागांव के कंपोजिट विद्यालय टाकोरी में पूर्व प्रधानाध्यापक सब्बीर को एमडीएम में शिकायत मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद प्रधानाध्यापक को बहाल कर दिया गया। लेकिन वित्तीय अनियमितता होने के कारण विद्यालय के किसी अन्य शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पद का चार्ज नहीं लिया। मामले को सात माह बीत गए लेकिन न तो विद्यालय का वित्तीय चार्ज किसी शिक्षक के पास है, न ही पूर्व प्रधानाध्यापक की पेंशन जारी हुई। न ही शिकायत और अनियमितताओं की जांच आख्या तैयार की गई। मामले में कमिश्नर से शिकायत की गई, तो कमिश्नर ने एडी बेसिक को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद एडी बेसिक ने बीएसए, बड़ागांव ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, पटल प्रभारी का वेतन रोक दिया। अब बीएसए नीलम यादव ने तीन सदस्यीय समिति बनाकर पूरे प्रकरण की आख्या तैयार करने को कहा है। बीएसए नीलम यादव के अनुसार पूर्व प्रधानाध्यापक से कई बार पूरा वित्तीय चार्ज देने के लिए कहा गया है, लेकिन विद्यालय में आपसी विवाद होने के चलते पूर्व प्रधानाध्यापक, वर्तमान इंचार्ज प्रधानाध्यापक को चार्ज देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed