{"_id":"60df2e51d5622145c97786d2","slug":"three-killed-including-uncle-and-nephew-in-accident-speeding-car-rammed-into-a-truck-parked-on-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में मामा-भांजे सहित तीन की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में मामा-भांजे सहित तीन की मौत, एक गंभीर
Fri, 02 Jul 2021 08:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:48 PM IST
सार
कार में सवार गंभीर रूप से घायल एक युवक ने झांसी स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कार मालिक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर कोतवाली के राजघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़वारी में गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई, जिससे कार में सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार गंभीर रूप से घायल एक युवक ने झांसी स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कार मालिक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। चारों कार सवार एक शादी समारोह में चंदेरी की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
थाना बार अंतर्गत ग्राम खैरा खिरिया, बरौदा डांग के पास निवासी संजय राजा उर्फ संजू राजा (19) पुत्र लखन सिंह, उसका मामा नई बस्ती के बिहारी राशन के पास निवासी आनंद राजा (24) पुत्र उम्मेद सिंह एवं ग्राम अमरपुर निवासी राममोहन (21) पुत्र सुरेश, ग्राम अमरपुर निवासी संजय यादव (22) पुत्र भैयालाल के साथ गुरुवार की देर रात को करीब एक बजे संजय यादव की रिश्तेदारी में चंदेरी रोड पर जखौरा क्षेत्र के ग्राम तिलहरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्राम मड़वारी के निकट कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा भिड़ी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में संजय उर्फ संजू राजा और आनंद राजा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राममोहन एवं संजय यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां राममोहन की उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।
जबकि संजय यादव की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। एएसपी गिरजेश कुमार ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।