फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three including a farmer died, family members said... died due to heat

Jhansi News: किसान समेत तीन ने तोड़ा दम, परिजन बोले... गर्मी से गई जान

Mon, 03 Jun 2024 04:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Three including a farmer died, family members said... died due to heat
- जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार बढ़ रही उल्टी, बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते बुजुर्ग किसान, ट्रक चालक सहित तीन लोगों की तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रविवार को उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित 56 मरीज भर्ती हुए, जिनका इलाज चल रहा है।
मऊरानीपुर के ग्राम हरपुरा निवासी 80 वर्षीय दूराम कुशवाहा अपने खेत पर बागवानी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि तेज धूप में काम करने के चलते दूराम कुशवाहा बीमार पड़ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। साथी ने बताया कि वह भाड़ा छोड़कर झांसी लौटा था। घर जाने से पहले ट्रक में डीजल भरवाने के लिए रुका तो इसी दौरान उसे उल्टियां होने लगीं और इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही दम ताेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 वर्षीय राजू कुशवाहा पुत्र हरचरण कुशवाहा के साथ ट्रक पर चलने वाले सहायक रामबाबू ने बताया कि वह दोनों शुक्रवार को भाड़ा लेकर कानपुर गया थे। रविवार को झांसी लौटने पर घर जाने से पहले वह ट्रक में डीजल भरवाने के लिए गोरमछिया के पेट्रोल पंप पर रुके थे। यहां डीजल भरवाने के बाद जैसे ही आगे बढ़े तो राजू की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे ट्रक में ही उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन राजू को लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि राजू की मौत गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत के हुई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजू के पास 15 हजार रुपये थे, वह भी गायब हैं।

इसके अलावा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन निवासी 36 वर्षीय राकेश पुत्र राजाराम शनिवार को अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसे उल्टी होने लगी। आननफानन परिजनों राकेश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती कराया। लेकिन, रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि राकेश छह बहनों में इकलौता भाई था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिजनों का कहना है कि गर्मी के चलते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यहां, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को उल्टी, दस्त, बुखार, सिर दर्द और चक्कर आने की समस्या से पीड़ित 56 मरीजों को भर्ती किया गया है। मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अस्पताल में गर्मी में बीमार होने वालों के लिए जरूरी प्रबंध करने के साथ ही स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed