{"_id":"5ee908e08ebc3e42bf77f596","slug":"three-covid-ward-full-in-medical-college-jhansi-news-jhs169243658","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में कोविड के तीन वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में कोविड के तीन वार्ड फुल
विज्ञापन
Three covid ward full in medical college
- फोटो : corona virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी में लगातार 14 दिन तक कोरोना मरीज मिलने के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोविड 19 के तीन वार्ड फुल हो गए हैं। इसमें एक आईसीयू, एक कोविड और एक संदिग्ध कोविड वार्ड शामिल है। इसके बाद दूसरा आईसीयू खोलना पड़ा है। यहां पर जालौन के कई गंभीर मरीजों को भी रेफर होने पर भर्ती किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने कोविड अस्पताल में अलग-अलग श्रेणी के मरीजों के लिए विभिन्न ब्लॉक बने हुए हैं। इसमें कोविड के गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया जाता है। वहीं, पॉजिटिव होने के बावजूद लक्षण नहीं दिखने वाले मरीजों को सामान्य कोविड वार्ड में भर्ती किया जाता है। इसके अलावा संदिग्धों के लिए अलग से वार्ड बना हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से कई वार्ड फुल हो गए हैं, इसमें आईसीयू, सामान्य और संदिग्ध का एक-एक वार्ड शामिल है। जालौन के भी गंभीर मरीजों को झांसी रेफर किया जा रहा है। ऐसे में आईसीयू का दूसरा वार्ड खोल दिया है। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इससे थोड़ी राहत भी है।
ये है स्थिति
श्रेणी वार्ड बेड
आईसीयू 4 40
सामान्य 2 60
संदिग्ध 2 60