फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three arest in prostitution

देह व्यापार में महिला समेत तीन पकड़े

Sat, 12 Oct 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
three arest in prostitution
three arest in prostitution
देह व्यापार में महिला समेत तीन पकड़े
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट बाहर देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से एक महिला व दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। जबरन इलाके में ही रहने वाली एक युवती से गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली इलाके में रहनेे वाली एक युवती ब्यूटी पार्र्लर खोले हुए है। उसकी पिछले माह थाना बबीना इलाके में रहने वाली एक युवती से मुलाकात र्हुई। ब्यूटी पार्लर खोलने वाली युवती ने काम का लालच देकर उसे बड़ागांव गेट बाहर काम के लिए बुलाया। करीब बारह दिन पहले युवती पार्लर पर काम के लिए पहुंची। आरोप है कि युवती से उससे गलत काम कराया। युवती ने विरोध किया और अपनी सहेली के घर चली गई। बताया गया है कि दो युवक व युवती सहेली के घर पहुंचे और जबरन उसे अपने साथ ले आए। शनिवार की रात उसे फिर से गलत काम में ढकेला। मना करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। शनिवार सुबह वह किसी तरह छूटकर बाहर निकली और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। देह व्यापार की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने उक्त ब्यूटी पार्लर पर दबिश दी। यहां से एक युवती व दो युवकों को पकड़ा। तीनों को थानेे लाकर पूछताछ की गई। देर शाम पुलिस पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed