फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This time also the hope of meeting two ministers from Bundelkhand

इस बार भी बुंदेलखंड से दो मंत्री मिलने की आस

Thu, 24 Mar 2022 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
This time also the hope of meeting two ministers from Bundelkhand
झांसी। भाजपा के मजबूत गढ़ बन चुके बुंदेलखंड से योगी कैबिनेट में किस-किस को जगह मिलेगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो बुंदेलखंड से दो विधायकों को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कुछ मंत्रियों की हार से झांसी से भी मंत्री मिलने की आस जग गई है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बतौर मुख्यमंत्री दूसरी दफा शपथ लेंगे। इस दौरान 45 मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ऐसे में बुंदेलखंड के क्षेत्रवासियों को भी उम्मीद है कि झांसी समेत बुंदेलखंड से दो विधायकों को मंत्री पद नवाजा जाएगा। 2017 की बात करें तो ललितपुर की महरौनी विधानसभा से विधायक मनोहर लाल पंथ को राज्यमंत्री बनाया गया था। बाद में हुए योगी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में चित्रकूट से विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को राज्यमंत्री बनाया गया। इस बार मनोहर लाल तो चुनाव जीत गए मगर चंद्रिका प्रसाद चुनाव हार गए हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो जातिगत संतुलन के आधार पर ही फिर से मंत्री बनाए जाएंगे। इनमें ब्राह्मण, राजपूत, कोरी और कुशवाहा समाज से किसी को मंत्री बनाया जा सकता है। बृहस्पतिवार को सभी विधायक लखनऊ पहुंच गए। जिन्हें मंत्री बनाया जाना है, उनके पास शुक्रवार की सुबह से फोन पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

इस बार 16 सीटें जीता भाजपा गठबंधन
झांसी। इस बार बुंदेलखंड की 19 सीटों में भाजपा गठबंधन ने 16 पर जीत दर्ज की है। तीन सीटें सपा के खाते में गई हैं। कई सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी 50 हजार से लेकर एक लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं। जबकि, 2017 में भाजपा ने सभी 19 सीटों पर कमल खिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा की भी चार सीटों को साधेगी पार्टी
बुंदेलखंड में लोकसभा की चार सीटें हैं। 2019 में चारों सीटों पर भाजपा के ही सांसद चुनाव जीत हैं। चूंकि, योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल ठीक लोकसभा चुनाव के दो साल पहले शुरू हो रहा है। ऐसे में यहां से मंत्री बनाकर पार्टी लोकसभा की चारों सीटों को साधेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed