फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   this election not based on religion and cast

जाति और धर्म का नहीं, विकास का है चुनाव: डॉ. पांडेय

Sat, 20 Apr 2019 07:44 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
this election not based on religion and cast
samajwadi party - फोटो : demo
अखिलेश सरकार में मंत्री रहे सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज पांडेय ने कहा कि महागठबंधन जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि देश के विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहा है। महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां कदमताल करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पांच सालों में जनता के साथ छलावा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को खाते में धन पहुंचाने, युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, वह पूरा नहीं किया। दूसरी ओर उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन बंटवा दिए लेकिन एलपीजी के दाम बढ़ा दिए। भाजपा के आश्वासन पूरे न होने से अधिकांश वर्ग खफा है और जनता का यह गुस्सा इस चुनाव में देखने को मिल रहा है। हाल में दो चरणों में हुए मतदान में यह देखने को भी मिला है। आवास, शौचालय और स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने जमकर लूट की है। एक ओर घर-घर शौचालय बना दिए पर पानी की व्यवस्था नहीं की। ऐसे में शौचालयों का क्या काम रहा?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 68.7 प्रतिशत जनसंख्या कृषि क्षेत्र पर आधारित है। बावजूद, किसान हित में कोई कदम नहीं उठाया गया। आज किसान डीएपी ओर यूरिया तक के लिए परेशान है।  दूसरी ओर भाजपा सरकार में रोजगार के नाम पर किए गए छलावे को निशाना बनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 42 भर्तियां निकाली गईं जिसमें से मात्र एक पर भर्ती हुई। जबकि, 37 भर्तियां गलत नीति के कारण अब तक न्यायालय में पेंडिंग पड़ीं हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो एक लाख 78 हजार शिक्षा मित्रों को रोजगार देने का काम किया था। प्रेस वार्ता में उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर कृषि हित में काम होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, नए उद्योग को स्थापित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में आरपी निरंजन, प्रबुद्ध महासभा के अध्यक्ष महावीर भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईवीएम पर उठाए सवाल, आजम पर साधी चुप्पी
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियां भी ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रही हैं। इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री आजम खान द्वारा महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी पर प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed