फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves stole jewelery and cash worth Rs 27 lakh from teacher's house

Jhansi News: शिक्षक के घर से चोरों ने 27 लाख के आभूषण और नगदी उड़ाई

Fri, 08 Mar 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth Rs 27 lakh from teacher's house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में रहने वाले एक शिक्षक के घर से चोरों ने 27 लाख के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। शिक्षक परिवार के साथ भांजी की शादी में गए हुए थे। घर किरायेदार के सहारे छोड़ गए थे। लौटकर आने पर घर के ताले टूटे मिले।

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के शिक्षक बृजबिहारी पटैरिया अपने परिवार के साथ जेडीए गुमनावारा रहते हैं। उनके साथ उनके बड़े भाई सेतु निगम के सेवानिवृत्त अभियंता प्रमोद कुमार पटैरिया भी रहते हैं। मंगलवार को ग्राम सरीला में उनकी भांजी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी लोग दो-तीन दिन पहले चले गए थे। जबकि, बृजबिहारी मंगलवार की दोपहर रवाना हुए। घर पर उनकी बुजुर्ग मां थी। जाते समय वह घर में रहने वाले किरायेदार को देखभाल करते रहने की बात कहकर निकले थे। घर के सभी कमरों में वह ताला लगा गए थे। केवल मां का कमरा ही खुला था। अगले दिन बुधवार की सुबह तकरीबन सवा दस बजे वह वापस लौटे। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों के अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर में रखा सोने का एक बड़ा और पांच छोटे हार, सात जोड़ी कानों में पहने वाले गहने, 11 अंगूठी, एक जंजीर, चार चूड़ी समेत चांदी के लगभग डेढ़ किलो वजन के सिक्के, पायलें, थाल आदि गायब थे। इसके अलावा एक लाख सत्तर हजार रुपये की नगदी भी गायब थी। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका। शिक्षक ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग 27 लाख रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed