{"_id":"625b102f05db0f436a562646","slug":"thieves-cut-ohe-wire-trains-remained-standing-jhansi-news-jhs2188305199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने काटा ओएचई तार, खड़ी रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने काटा ओएचई तार, खड़ी रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से मुस्तरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात बदमाश ओएचई तार चोरी कर ले गए। इससे आधा दर्जन ट्रेनों के पहिये थम गए। रेल मंत्री के दौरे की वजह से रेल प्रशासन दिन भर घटना को दबाने में जुटा रहा।
शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को झांसी आना था। रेल प्रशासन शुक्रवार से ही मंत्री के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त नजर आ रही थी। लेकिन, इसी बीच सुरक्षा में सेंध लगाते हुए चोर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से मुस्तरा के बीच लगभग पचास मीटर ओएचई तार काट ले गए। इसकी जानकारी होने पर रेल अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। इस घटना की वजह से पटना-इंदौर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल, पुष्पक एक्सप्रेस आधा से दो घंटे तक की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मंत्री के सामने व्यवस्थाओं की पोल न खुल जाए, इस वजह से रेल प्रशासन दिन भर घटना को दबाने की कोशिश में जुटा रहा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद व्यवस्था बहाल कर दी गई थी। इससे ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।