फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke the lock of retired bank worker's house in Virangana Nagar

Jhansi News: वीरांगना नगर में चोरों ने तोड़ा रिटायर्ड बैंककर्मी के घर का ताला

Mon, 29 May 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of retired bank worker's house in Virangana Nagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद के वीरांगना नगर कॉलोनी में घुसे चोरों ने रिटायर्ड बैंककर्मी के घर का ताला तोड़ दिया। हालांकि कुछ लोगों के आ जाने से चोर वारदात करने से पहले ही भाग निकले। लोगों ने उनके साथ शामिल एक किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

एसबीआई बैंक से सेवानिवृत्त राजकुमार परिवार के साथ वीरांगना नगर कॉलोनी में रहते हैं। 17 मई को वह अपनी साढ़ू की लड़की की शादी मेें शामिल होने पूरे परिवार के साथ बनारस गए थे। घर में ताला बंद था। शनिवार रात करीब ग्यारह बजे मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपक मिश्र को शादी का कॉर्ड देने कुछ परिचित पहुंचे लेकिन, वह उनका घर नहीं पहचान सके। भूलवश उन्होंने राजकुमार के घर के बाहर लगी घंटी बजा दी। कई बार घंटी बजने से चोर हड़बड़ा कर भागने लगे। उनको भागता देख आसपास मौजूद लोगों ने उनमें शामिल एक किशोर को पकड़ लिया और उसे नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए किशोर से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed