फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke open the temple's donation box and stole the money.

Jhansi News: चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपयों पर किया हाथ साफ

Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke open the temple's donation box and stole the money.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। पुलिस की रात गश्त व्यवस्था में हीलाहवाली का फायदा उठाकर चोरों ने कस्बा जखौरा में स्थित शारदा माता मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां अलमारी और दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी को चुराकर ले गए। मंदिर प्रबंधक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

कस्बा जखौरा में मां शारदा मंदिर है। जोकि इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन सुबह शाम क्षेत्र के लोग पूजा पाठ करने को आते हैं। मंगलवार की सुबह जब भक्त मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो यहां दानपेटी का ताला टूटा देखा। रात के समय चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया और दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी होने की सूचना लोगों ने मंदिर प्रबंधक राजकुमार ताम्रकार को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर में चोरी हाेने की जानकारी पुलिस को दी तो वह भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मंदिर प्रबंधक राजकुमार ने एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि घटना काे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




----------

दो वर्ष पूर्व में मंदिर में हुई थी चोरी, रिपोर्ट दर्ज हुई नहीं मिले चोर



कस्बा जखौरा के शारदा मंदिर में चोरी होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व सितंबर 2023 में इस मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। तब चोर यहां से तीन पीतल के घंटे, दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए थे। मंदिर के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी और न ही अब तक किसी चोर को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed