फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thick web switches will increase the speed of trains on Jhansi-Kanpur railway line.

Jhansi News: झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर थिक वेब स्विच बढ़ाएंगे ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 09 May 2024 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 09 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Thick web switches will increase the speed of trains on Jhansi-Kanpur railway line.
जनवरी से अप्रैल तक मंडल ने दिल्ली और कानपुर रेलमार्ग पर लगाए 90 थिक वेब स्विच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अभी तक रेलवे धौलपुर से बीना के बीच ट्रेनों का संचालन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचाने पर काम कर रहा था। लेकिन, अब झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर भी ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दोनों रेलमार्गों पर थिक वेब स्विच लगाए जा रहे हैं। इससे पटरी बदलते समय ट्रेन की रफ्तार कम नहीं होगी।
मिशन गति शक्ति के तहत रेलवे लगातार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर काम कर रहा है। धौलपुर-बीना ट्रैक के बाद अब रेलवे ने झांसी-कानपुर रेल ट्रैक पर काम शुरू कर दिया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार 120 से बढ़ाकर 160 किमी प्रतिघंटा तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने यहां थिक वेब स्विच लगाने शुरू कर दिए हैं। अभी जब ट्रेन एक पटरी से दूसरी पटरी पर आती है ताे पटरी के जोड़ पतले होने के चलते लोको पायलट को ट्रेन की रफ्तार कम करनी पड़ती है। स्विच लगने के बाद ट्रेन पूरी रफ्तार के साथ पटरी बदल लेगी। बता दें कि जनवरी में रेलवे ने धौलपुर-बीना और झांसी कानपुर रेलमार्ग पर जनवरी में 30, फरवरी में 40, मार्च में 10 और अप्रैल में 10 थिक वेब स्विच लगाए हैं।
विज्ञापन

--
इन स्टेशनों पर लगाए जा रहे थिक वेब स्विच
मुस्तरा, गढ़मऊ, पारीछा, चिरगांव, नंदखास, मोंठ, एरच रोड, परौना, एट, भुआ, उरई, आटा, उसरगांव, कालपी, चौराह, पुखरायां, मलासा, लालपुर, तिलौंची, पामा, रसूलपुर गोगामऊ, बिनौर, भीमसेन स्टेशन और होम सिग्नल पर थिक वेब स्विच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
मंडल के झांसी-कानपुर रेलमार्ग के प्वाइंट पर थिक वेब स्विच लगाए जा रहे हैं। इससे ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बढ़ाई जा सकेगी।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed