फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be shortage of trains for Delhi from today, Vande Bharat will also not run

Jhansi News: दिल्ली के लिए आज से रहेगा ट्रेनों का टोटा, वंदे भारत भी नहीं चलेगी

Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
There will be shortage of trains for Delhi from today, Vande Bharat will also not run
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में हो रहे रीमॉडलिंग के काम के चलते रेल प्रशासन की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। यह गाड़ियां बुधवार से अलग-अलग अवधि तक के लिए नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।हमसफर एक्सप्रेस बुधवार और बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी, जबकि सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का दो फरवरी तक संचालन नहीं होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस, समता, झेलम, गतिमान एक्सप्रेस, अंडमान व एमपी संपर्क क्रांति पांच फरवरी तक नहीं चलेंगी। जबकि, सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस आठ फरवरी तक और कालका एक्सप्रेस 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। शादियों के सीजन में एक साथ कई ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना यात्रियों पहले दे दी गई थी। काम पूरा होने के बाद सभी गाड़ियों का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed