फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no water supply for five days through the new pipeline from the Matatila Dam.

Jhansi News: माताटीला बांध से नई पाइप लाइन में पांच दिन नहीं मिलेगा पानी

Mon, 26 Oct 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
There will be no water supply for five days through the new pipeline from the Matatila Dam.
झांसी। महानगर पेयजल योजना के तहत बिछाई गई नई पाइप लाइन से माताटीला बांध स्थित इंटेक वेल के इंटर कनेक्शन कार्य के चलते पांच दिनों तक नई पाइप लाइन से आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। यह काम 27 अक्तूबर से आरंभ कराया जाएगा। इस वजह से नई पाइप लाइन से हो रही 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति नहीं होगी, पुरानी पाइप लाइन के सहारे ही महानगर तक पानी पहुंचेगा। जल निगम अफसरों के मुताबिक 31 अक्तूबर तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत झांसी पुनर्गठन पेयजल योजना फेज-2 में माताटीला बांध स्थित इंटेक वेल पर पहले से संचालित पंप हटाकर अधिक क्षमता के 1600 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में इंटर कनेक्शन का कार्य कराया जाना है। पिछले काफी समय से यह काम कराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन तमाम तकनीकी अड़चनों के चलते जल निगम यह काम करा नहीं पा रहा था। अब जाकर यह काम कराने की तैयारी पूरी हुई है।
विज्ञापन

जल निगम (निर्माण शाखा) के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक 27 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से यह काम आंरभ होगा। 31 तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। उनका कहना है कि इस वजह से सिर्फ पुरानी पाइप लाइन से 70 एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी। नई पाइप लाइन से होने वाली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। बता दें, नई पाइप लाइन से करीब 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में आपूर्ति रहेगी प्रभावित
नरसिंह राव टौरिया के आंशिक हिस्से, दरीगरान-2, खंडेराव गेट, सागर गेट, तालपुरा, ओल्ड बस स्टैंड का आंशिक इलाका, खुशीपुरा का आंशिक हिस्सा, सिविल लाइंस, सीपरी बाजार, मसीहागंज, आयुर्वेदिक कॉलेज के आसपास का इलाका, खातीबाबा, सिलवटगंज, नगरा, पुलिया नंबर-9, लहरगिर्द, हंसारी, सिमरधा, कोछाभांवर, भगवंतपुरा, मेडिकल कॉलेज का आंशिक इलाका, गुमनावारा, नंदनपुरा, बिजौली और सिमराहा में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। इन मोहल्लों में पुरानी पाइप लाइन से आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed