फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be carol from house to house, candles will be decorated in churches

घर-घर होगी कैरल, चर्चों में सजेंगीं कैंडल

Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
There will be carol from house to house, candles will be decorated in churches
झांसी। महानगर में क्रिसमस की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है। अधिकांश चर्चों ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में दिसंबर में होने वाले कार्यक्रम तय कर लिये हैं। इनमें संडे स्कूल, कैरल सिंगिंग, बोन फायर, कैंडल लाइट सर्विस आदि आयोजन होंगे। इसके साथ ही प्रभु यीशु मसीह के जन्म और महिमा के गीत घर-घर गूंजेंगे।
विज्ञापन

25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए चर्चों और घरों में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके अलावा चर्चों में विशेष प्रार्थनायें भी शुरू हो गईं हैं, जिनमें मसीही समाज के सदस्य उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, कैरल गायन की टोलियां 12 दिसंबर के बाद से घर-घर जाएंगीं और प्रभु यीशु की महिमा के गीत गायेंगी। इधर, चर्चों में भी क्रिसमस कार्यक्रम तय हो गये हैं। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम एक जनवरी तक होंगे।
विज्ञापन

साधु सुंदर सिंह चर्च
प्रेमनगर नगरा स्थित साधु सुंदर सिंह चर्च में 17 और 18 दिसंबर को चर्च की सजावट, 19 को क्रिसमस टी, कैंडल लाइट सर्विस, 24 को बोन फायर, 25 को क्रिसमस की विशेष प्रार्थना होगी। रेव्हरन जान एस स्टीफन के अनुसार एक जनवरी को नववर्ष की आराधना तथा खेलकूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी चर्च
शहर के इस ऐतिहासिक चर्च में 19 को संडे स्कूल, क्रिसमस टी की सजावट, 22 को कैंडल लाइट सर्विस, बोन फायर, टेलेंट शो होगा। रेव्हरन राजेंद्र सिंह ने बताया कि 25 को क्रिसमस की विशेष प्रार्थना तथा 26 दिसंबर से दो जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सीपी मिशन चर्च
मिशन कंपाउंड स्थित चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे 12 को होगा। रेव्हरन कौशलेंद्र सोलोमन ने बताया कि 26 को बोन फायर का आयोजन होगा। 25 को क्रिसमस की विशेष प्रार्थना होगी। 30 को पिकनिक और खेलकूद के आयोजन होंगे।

होली क्रॉस चर्च
सीपरी के चर्च में 12 को संडे स्कूल, 17 को कैंडल लाइट सर्विस, बोन फायर, 22 को चर्च की सजावट, 25 को क्रिसमस की विशेष प्रार्थना होगी। रेव्हरन राकेश गिल ने बताया कि एक जनवरी तक कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed