फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be a title clash between Roop Singh Academy and LVM Academy A.

रूप सिंह अकादमी और एलवीएम अकादमी ए के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
There will be a title clash between Roop Singh Academy and LVM Academy A.
झांसी। पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान पर दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें रूप सिंह अकादमी और एलवीएम अकादमी ए ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का पहला मैच रूप सिंह अकादमी व एलवीएम अकादमी सी के बीच खेला गया। जिसमें रूप सिंह अकादमी ने एलवीएम अकादमी सी को 6-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रूप सिंह अकादमी की ओर आदित्य अग्रवाल ने तीन, अंकित खटीक ने दो व रेहान खान ने एक गोल किया। वहीं एलवीएम अकादमी सी की ओर से शैलेश कुमार ने तीन, अंशुल कुशवाहा ने एक गोल किया। प्रतियोगिता का मुकाबला एलवीएम अकादमी ए और एलवीएम अकादमी बी के बीच खेला गया। जिसमें एलवीएम अकादमी ए ने एलवीएम अकादमी बी को 8-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। एलवीएम अकादमी ए की ओर से केतन कुशवाहा ने पांच, मोनिस मंडारिया ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। एलवीएम अकादमी बी की ओर से मोहित कुशवाहा ने दो और अभिजीत ने एक गोल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रेल संस्थान के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद, बृजेंद्र व्यास, सुबोध खांडेकर, आरपी सिंह, शोभाराम राय, अनिरुद्ध सिंह, शैलेंद्र संज्ञा, सुनीता तिवारी, हिकमत उल्ला, शत्रुघन सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्र मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed