फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be a magisterial inquiry into the Asad Ghulam encounter

Asad-Ghulam Encounter: असद-गुलाम एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Sat, 15 Apr 2023 06:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Apr 2023 06:52 PM IST
सार

जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। जांच अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव को बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
There will be a magisterial inquiry into the Asad Ghulam encounter
असद और गुलाम का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के थाना बड़ागांव इलाके में बृहस्पतिवार को एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम मारा गया था। पुलिस का कहना था कि दोनों अतीक अहमद को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए झांसी पहुंचे थे। दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी थी। एसटीएफ की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गए थे।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। जांच अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव को बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी या साक्ष्य देना चाहता है तो तीन दिन के भीतर उपलब्ध करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed