{"_id":"61c0e18183570d109563f6e6","slug":"there-was-panic-among-the-passengers-due-to-smoke-rising-in-the-general-coach-of-pushpak-express-jhansi-news-jhs2113859125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में धुआं उठने पर यात्रियों में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में धुआं उठने पर यात्रियों में मची अफरा तफरी
विज्ञापन
झांसी। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के डी टू जनरल कोच में लगे आरओ सिस्टम (पानी साफ करने का उपकरण) में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को भीमसेन स्टेशन पर रोक लिया। बाद में इलेक्ट्रिक स्टाफ ने वायरिंग को ठीक किया। इस कारण ट्रेन पौन घंटे तक मौके पर खड़ी रही।
रविवार रात 12533 पुष्पक एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से उरई की तरफ बढ़ रही थी। रात करीब 12.30 बजे ट्रेन जब भीमसेन स्टेशन के पहले दौड़ रही थी, तभी डी टू कोच में लगे आरओ सिस्टम से धुआं निकलने लगा। धुआं देख यात्री दहशत में आ गए। उनमें अफरा तफरी मच गई। घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को भीमसेन स्टेशन पर रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और वह शोरगुल करने लगे। यह देख आरपीएफ, गार्ड, टिकट और चेकिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मामले का पता लगने के बाद ट्रेन में चल रहे इलेक्ट्रिक स्टाफ को मौके पर बुलाया गया। इलेक्ट्रिक स्टाफ ने वायरिंग को ठीक किया। बाद में इलेक्ट्रिक स्टाफ उसी कोच में बैठकर झांसी तक आया, ताकि रास्ते में दोबारा कोई फाल्ट आए तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके।
इस घटना के कारण यह ट्रेन झांसी रात 2.55 बजे की जगह 4.04 बजे आई। झांसी में भी उक्त कोच पर पहुंचकर सुपरवाइजरों की टीम ने जांच की। इस कारण झांसी में भी यह ट्रेन 20 मिनट अतिरिक्त समय तक खड़ी रही। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
अभी भूले नहीं मुसाफिर उधमपुर एक्सप्रेस का हादसा
विगत 26 नवंबर की दोपहर तीन बजे आगरा से ग्वालियर की ओर आ रही ट्रेन नंबर 20848 उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो वातानुकूलित कोचों में धौलपुर और मुरैना के बीच हेतमपुर स्टेशन पर आग लग गई थी। कोचों में फैले जहरीले धुएं के कारण यात्रियों का दम घुट रहा था। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर व दूसरे कोचों में पहुंचकर जान बचाई थी। इस घटना में ए वन व ए टू दो कोच जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। उक्त कोचों में सवार 50 से अधिक यात्रियों का 20 लाख रुपये से अधिक का सामान, नकदी, जेवरात जल गए थे।