फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was no talk on halving the house tax...the proposal was clear from the first meeting itself

Jhansi News: गृहकर हाफ करने पर नहीं हुई कोई बात...पहली बैठक से ही प्रस्ताव हुआ साफ

Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
There was no talk on halving the house tax...the proposal was clear from the first meeting itself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में गृहकर हाफ करने का प्रस्ताव रखना तो दूर इस पर चर्चा तक नहीं हुई। दूसरी तरफ, गृहकर वसूली पिछले साल से दो करोड़ ज्यादा होने का अनुमान जताया गया। जबकि, मेयर ने निकाय चुनाव में बतौर बीजेपी प्रत्याशी एलान किया था कि पहली ही बैठक में प्रस्ताव पास कराया जाएगा। ऐसे में जलकर में रियायत मिलने की आस लगाए शहरवासियों को झटका लगा है।
निकाय चुनाव में बिहारी लाल आर्य द्वारा गृहकर हाफ करने का मुद्दा खूब गर्माया था। हर गली और हर चौराहे पर लोगों की जुबां पर ये चर्चा का विषय बन गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद हर कोई कार्यकारिणी की पहली बैठक का इंतजार कर रहा था। सोमवार को हुई बैठक में शहरवासियों को आस थी कि कार्यकारिणी गृहकर हाफ करने का प्रस्ताव पास कर सकती है। मगर बैठक में गृहकर हाफ करना तो दूर उल्टा इससे होने वाली सालाना वसूली का अनुमान दो करोड़ बढ़ा दिया गया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में अंत तक इसे कम करने पर कोई चर्चा नहीं हुई। अब शहरवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहीं, कार्यकारिणी बैठक में 2.59 अरब के बजट को मंजूरी दी गई। इसमें सालाना निगम को होने वाली आय का अनुमान 2.13 अरब जताया गया। नगर निगम के पिछले वित्तीय वर्ष का 1.66 अरब अवशेष है। ऐसे में आय-व्यय को मिलाकर इस बार भी 1.20 अरब बचत होने का अनुमान जताया गया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य विकास खत्री, आशीष चौकसे, मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, रमा कुशवाहा, अमित राय ने भी कई मांगें रखीं। बैठक में मेयर ने कहा कि सामुदायिक भवन अथवा बरात घर और बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाए जाएं। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि नाला सफाई के काम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। उन्होंने अधीनस्थों को तीन दिन में सभी वार्ड में बीट सफाई कर्मचारियों का नाम, नंबर के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. कमर, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



सिकमी दुकानदारों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास
झांसी। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य महेश गौतम ने सिकमी दुकानदारों द्वारा नगर निगम को कम किराया देने का मामला उठाया। कहा कि जिलाधिकारी सर्किल रेट से किराया वसूली का प्रस्ताव पिछली बैठक में पास हो चुका है। मेयर ने अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि सिकमी दुकानदारों से नगर निगम को 300 से 350 रुपये किराया मिल रहा है। जबकि, तहसील स्थित नई दुकानों से चार हजार से 5500 रुपये किराया आ रहा है। बैठक में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम नहीं कर रहे, कंपनी से वापस लिया जाए 30 फीसदी भुगतान
झांसी। कार्यकारिणी सदस्य आशीष रायकवार ने कहा कि ईईएसएल कंपनी के कर्मचारी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम नहीं कर रहे हैं। फिर कंपनी को भुगतान क्यों किया जा रहा है। मेयर ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो पता चला कि कंपनी को 30 फीसदी भुगतान किया गया है। इस पर आशीष ने भुगतान वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि आगे कोई भी भुगतान न किया जाए। मालूम हो कि कंपनी ने महानगर में 24000 लाइटें लगवाई हैं।

निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का भी मामला गूंजा
कार्यकारिणी सदस्य कामेश अहिरवार ने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि स्मार्ट सिटी के काम गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहे हैं। लहरगिर्द में नाला के निर्माण में तली पर सरिया का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। नाले की ऊंचाई भी दो मीटर से घटाकर आधी कर दी गई है। कहा कि चुनाव से पहले जब बोर्ड भंग हुआ तो कई काम कोटेशन पर करा लिए गए। जबकि, पार्षद पांच सालों तक काम कराने की मांग करते रहे तो टेंडर नहीं निकाला गया। मेयर ने कोटेशन से कराए गए कामों का रिकॉर्ड तलब कर लिया है।


सदस्यों ने की ये मांग
- उपसभापति सुशीला दुबे ने कहा कि नालों की सही सफाई नहीं हो रही। बिना पार्षद से पूछे भुगतान न हो।
- कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका साहू ने कहा कि हर वार्ड में तीन हैंडपंप लगवाए जाएं। मेयर ने इसकी मंजूरी दे दी।
- नरेंद्र नामदेव ने गरिया फाटक से गरिया गांव तक सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग की।


23 जून को होने वाली सदन की बैठक में गृहकर कम करने को लेकर सभी पार्षदों से चर्चा कर सुझाव लेंगे। इसके बाद अगली बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। सौ-प्रतिशत गृहकर कम किया जाएगा। - बिहारी लाल आर्य, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed