{"_id":"61182c038ebc3ee0281b666b","slug":"there-was-a-stir-in-the-unclaimed-bag-at-the-station-due-to-explosives-jhansi-news-jhs2019689151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर विस्फोटक से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर विस्फोटक से मचा हड़कंप
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर शनिवार को लावारिस बैग में विस्फोटक रखे होने की खबर से हड़कंप मच गया। लोगों को जब पता लगा कि आरपीएफ ने सतर्कता जांच मॉकड्रिल किया है तो सभी ने राहत की सांस ली।
मॉकड्रिल के लिए आपातकालीन सूचना जारी की गई कि प्लेटफार्म एक पर चाइल्ड हेल्प डेस्क के पास एक लावारिस बैग रखा है, जिसमें विस्फोटक होने की संभावना है। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बैग के आसपास क्षेत्र को घेराबंदी करके घेर लिया गया। वहीं, प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों व कर्मचारियों को बैग में विस्फोटक होने का पता लगा तो उनमें हड़कंप मच गया। हालांकि, बैग की जांच में कुछ नहीं निकला तो सभी ने राहत की सांस ली।
निवाड़ी कर्षण उपकेंद्र शुरू
झांसी। रेलवे के निवाड़ी कर्षण उपकेंद्र ने कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके प्रारंभ होने से झांसी- मानिकपुर खंड में विद्युत इंजनों से मालगाड़ियों का परिचालन पूर्ण क्षमता के साथ सुगमता पूर्वक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
ट्रेन का फेरा बढ़ाया
झांसी। गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा दिया गया है। यह गाड़ी नंबर 05401 गोरखपुर से 18 अगस्त को शाम सात बजे और 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 अगस्त को सुबह 7.50 बजे चलेगी।