{"_id":"68c332ccac26e7a54109050b","slug":"there-was-a-fight-among-farmers-for-fertilizer-one-became-unconscious-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-638972-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद के लिए किसानों में हुई मारामारी, एक अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद के लिए किसानों में हुई मारामारी, एक अचेत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। रानीपुर बीपेक्स समिति पर खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को किसानों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बनी रही। इस दरम्यान एक किसान अचेत हो गया। बाद में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ। हालांकि, कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
रानीपुर बीपेक्स समिति के अंतर्गत 18 ग्राम सभाएं आती हैं। समिति में डीएपी आने की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को यहां सुबह चार बजे से ही किसान पहुंचने लगे थे। समिति पर खाद की महज 500 बोरी ही पहुंची थीं। दोपहर दो बजे नायब तहसीलदार अमित मुदगिल, लेखपाल पुष्पेंद्र वर्मा, विष्णु आर्य ने समिति पर पहुंचकर खाद का सत्यापन किया। इसके बाद समिति के प्रभारी संजीव चतुर्वेदी और पीएससी प्रभारी अनिल यादव ने खाद वितरण किया। लेकिन, किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से उपलब्ध खाद नाकाफी साबित हुई। खाद लेने के लिए किसानों के बीच मारामारी होने लगी। इसी दरम्यान एक किसान अचेत होकर गिर गया, जिसे वहां मौजूद किसानों ने संभाला। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ। सहकारी समिति के डायरेक्टर मुकेश राय ने किसानों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की।