फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is a risk of dengue in 53 areas of the city, the malaria department has identified 127 sensitive areas

Jhansi News: शहर के 53 इलाकों में डेंगू का खतरा, मलेरिया विभाग ने 127 संवेदनशील इलाकों को किया चिह्नित

Tue, 22 Apr 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of dengue in 53 areas of the city, the malaria department has identified 127 sensitive areas

विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिला मलेरिया विभाग ने तीन वर्ष के आंकड़ों के आधार पर डेंगू फैलने के मामले में जिले में 127 संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया है। इनमें 53 से ज्यादा स्थान शहर के हैं। खास बात यह कि मेडिकल कॉलेज कैंपस, पैरा मेडिकल कॉलेज कैंपस, बीयू, पुलिस लाइन और जिला कारागार भी सूची में शामिल हैं। वहीं, टीमों ने लार्वा की जांच और दवा के छिड़काव का काम शुरू कर दिया।



अब घरों, कार्यालयों और अस्पतालों में कूलर और एसी चलना शुरू हो गए हैं। कई इलाकों में लोग जल संकट को देखकर पानी जमा भी करते हैं। इसके चलते डेंगू मच्छर का लार्वा पनपने का डर बना रहता है। बताते हैं कि डेंगू का लार्वा साफ रुके पानी में पनपता है। यही वजह है कि मई-जून से अगस्त-सितंबर तक डेंगू का मच्छर तेजी से पनपता है और इसके काटने से काफी लोग बुखार की चपेट में आते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि विभाग की टीम छिड़काव कर रही है।
विज्ञापन


शहर के यह इलाके हैं संवेदनशील



तलैया, सिविल लाइन, लहरगिर्द, मसीहागंज, डडियापुरा, बीयू कैंपस, बाहर खंडेराव गेट, मिशन कंपाउंड, बड़ा बाजार, अलीगोल खिड़की, गुदरी, बाहर उन्नाव गेट, सिद्धेश्वर नगर, बाहर दतिया गेट, पठौरिया, जीआईसी हॉस्टल, खजूरबाग, मेंहदीबाग, तालपुरा, नई बस्ती, आशिक चौराहा, आवास विकास, नंदनपुरा, रेलवे कॉलोनी, ईसाई टोला, छनियापुरा, पुलिस लाइन, झोकनबाग, वीरांगना नगर, जिला कारागार, पंचवटी कॉलोनी, बाहर लक्ष्मीगेट, बाहर ओरछा गेट, बाहर सैंयरगेट, नानकगंज, प्रेमगंज, इतवारीगंज, बैंकर्स कॉलोनी, दतिया गेट, मेडिकल कॉलेज कैंपस, नगरा, कमल सिंह कॉलोनी, नरसिंह राव टोरिया, खुशीपुरा, शिवाजी नगर, गुंसाईपुरा, पैरा मेडिकल कैंपस, पिछोर, करगुवां, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, बेतवा विहार कॉलोनी, कोछाभांवर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात के यह इलाके हैं संवेदनशील

अंबावाय, केशवपुर, बड़ागांव, भोजला, मैरी, विरगुआं, लाले की टोरिया, मातवाना, भट्टागांव, सिमराहा, पारीछा कॉलोनी, दिगारा, गांदी नगर, कुम्हारा का कुआं. फुटेरा, बराठा, डिमरोनी, हंसारी, राजगढ़, बिजौली, बीएचईएल, सिमरावारी, आरामशीन, बबीना ग्रामीण, बबीना कैंट, खिरक पट्टी, श्रीनगर, बैदोरा, रक्सा, लालकुर्ती, गनेशपुरा, लठेसरा, सकरार, रानीपुर, चिरकना, पठाखरका, तिलेरा, मथुपुरा, मऊरानी नगरीय क्षेत्र, अक्से, सितोरा, बसरिया, किशोरपुरा, गुससराय नगरिय क्षेत्र, आमली, भस्नेह, बिजौरा, सिरवो, बामौर, एरच गढ़वई, रिया, गरौठा, जौरा, वीरपुरा, सडसेड़ा, टोड़ी, बुडावली, पूंछ, समथर, शाहजहांपुर, लावन, कुम्रार, लोहागढ़, इमलिया, बसौबई, चिरगांव खुर्द, मोडकला, परसा, तालाबपुरा, कल्याणपुरा, औपारा, खिल्लावारी, तकियापुरा, देगुवन, सियां, चिरगांव नगरिया क्षेत्र, छिरौना हैं।




0- इंसेट



सीएमओ ने लार्वा को लेकर की सघन जांच

झांसी। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय और जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने सोमवार को प्रेमनगर के नगरा इलाके में लार्वा को लेकर सघन जांच की। कई स्थानों पर पानी का भराव मिला मगर लार्वा नहीं मिला। इसके साथ ही टीम ने जगह-जगह कीटनाशक का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed