फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man who returned home from the farm committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: खेत से घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The young man who returned home from the farm committed suicide by hanging himself.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। वहीं, युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
रक्सा के ग्राम परासई निवासी शंभूदयाल दुबे खेतीबाड़ी करते हैं। उनका बड़ा बेटा रोहित दुबे झांसी में रहता है और यहां वह गाड़ी चलाता है। जबकि, दूसरे नंबर का बेटा मोहित दुबे भागवताचार्य है और रक्सा में रहता है। जबकि, तीसरे नंबर का बेटा सोहित दुबे (28) गांव में ही रहकर पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। इसके अलावा वह पंडिताई भी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई रोहित ने बताया कि सोमवार को होली वाले दिन सोहित दिन भर माता-पिता के साथ खेत पर रहा। शाम तकरीबन चार बजे वह मां से बोला कि मोबाइल डिस्चार्ज हो गया है और चार्ज करने घर जा रहा है। घर पहुंचकर उसने मुख्य द्वार को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद शाम तकरीबन छह बजे मां सुनीता घर लौटीं। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर मां ने पड़ोसी से छत पर चढ़कर घर के भीतर जाकर कुंडी खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने पर उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में रक्सा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

000000
नहाया, खाना खाया, फिर मौत को गले लगाया
भाई रोहित दुबे ने बताया कि छोटा भाई सोहित खेत से लौटने के बाद घर आया। घर आकर उसने खाना खाया और नहाया। इसके बाद मठा भाने वाले रस्से का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने बताया कि सोहित चार-पांच दिन मथुरा-वृंदावन में रहकर रविवार की सुबह ही घर वापस लौटा था। वहां वह होली खेलने गया था। उन्होंने बताया कि भाई धार्मिक प्रवृत्ति का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed