{"_id":"67bcdd311acd833c7c036f78","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-around-her-neck-had-tried-to-commit-suicide-earlier-also-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-501200-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिला ने गले में फंदा कसकर दी जान, पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिला ने गले में फंदा कसकर दी जान, पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में महिला ने गले में फंदे कसकर जान दे दी। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की पड़ताल जारी है।
रक्सा के तलैया मोहल्ला निवासी छोटेलाल राजपूत की शादी साल 2016 में बिरगुवां के जगत सिंह की बेटी पूजा (27) से हुई थी। दोनों के सात साल का एक बेटा आयुष है। पति छोटेलाल ने बताया वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। पत्नी पूजा की पिछले कुछ समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पत्नी और बेटे के साथ मोहल्ले में ही किराये के मकान में रह रहा है। रविवार को वह अपने काम पर गया था। बेटा पुराने घर पर था। पूजा घर पर अकेली थी। इसी बीच दोपहर में उसने पंखे के सहारे गले में फंदा कस लिया। बेटा आयुष जब घर आया तो उसने मां को लटके देखा। बेटे ने सूचना दादा को दी। इस पर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने बताया कि पूजा ने एक दिन पहले भी हेयर डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके अलावा कुछ साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी।
विज्ञापन
रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने गले में फंदा कसकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन