{"_id":"6a4d67c63af2c5c9c80259e0","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-drizzle-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-830675-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार
Wed, 08 Jul 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में मंगलवार रात को डेढ़ घंटे तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही और दोपहर में हुई बारिश के चलते तापमान भी लुढ़क गया। मौसम विभाग ने दो दिन और अच्छी बारिश के आसार जताए हैं।
मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। ऐसे में तेज धूप नहीं निकल सकी। हालांकि, वातावरण में उमस बनी हुई थी। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि, कुछ देर रिमझिम बारिश के बाद पानी गिरना बंद हो गया लेकिन बादल छाए रहे। रात करीब साढ़े आठ बजे से फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो कि करीब डेढ़ घंटे तक होती रही। बारिश थमने के बाद ठंडी हवा चलती रही। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि, बीच-बीच में फुहार गिरती रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन और बारिश के आसार हैं।
अब तक सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश
एक जून से सात जुलाई तक जनपद की औसत वर्षा 134.5 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 66.8 मिलीमीटर पानी गिर चुका है, जो कि सामान्य से 50 फीसदी कम है।