फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The term of six members of the municipal corporation executive ended

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म

Wed, 09 Mar 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The term of six members of the municipal corporation executive ended
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति सुनील नैनवानी समेत छह सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया। अब विधानसभा चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ही नए सदस्यों के लिए चुनाव कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है। 8 मार्च 2020 को चुने गए सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया। इनमें उपसभापति सुनील नैनवानी (भाजपा), विकास खत्री (कांग्रेस), विमल किशोर (बसपा), दिनेश सिंह दीपू (निर्दलीय) एवं मुकेश सोनी, राजेश त्रिपाठी (भाजपा) शामिल हैं। इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद अब नया बजट पेश होने से पहले नई कार्यकारिणी का गठित होना आवश्यक है लेकिन, विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के चलते अभी चुनाव कराना संभव नहीं है। नई विधानसभा गठित होने के बाद ही चुनाव कराए जा सकेंगे। नई कार्यकारिणी गठित न होने तक बजट भी पारित नहीं कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

उपसभापति के लिए भी होगा चुनाव
बतौर कार्यकारिणी सदस्य सुनील नैनवानी का कार्यकाल भी खत्म हो गया। ऐसे में उपसभापति की सीट भी खाली हो गई। अब नए कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही उपसभापति पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। कार्यकारिणी में भाजपा के पहले से तीन सदस्य हैं। अब उनकी संख्या बढ़कर छह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन सदस्यों का कार्यकाल आज खत्म हुआ है, उनके स्थान पर छह नए सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा हालांकि अभी चुनावी आचार संहिता लगी हुई है। इस वजह से चुनाव की तिथियां बाद में तय की जाएगीं।
रामतीर्थ सिंघल
महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed