फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The street lights of Jhansi-Khajuraho highway are off, it becomes dark in the evening itself

Jhansi News: झांसी-खजुराहो हाईवे की स्ट्रीट लाइटें बंद, शाम से ही छा जाता है अंधेरा

Sun, 01 Jun 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The street lights of Jhansi-Khajuraho highway are off, it becomes dark in the evening itself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर बंगरा क्षेत्र में एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं, जिससे शाम से ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट बंद होने की वजह से खासतौर पर हाईवे के नीचे सर्विस रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सर्विस रोड और अंडरब्रिज पर शाम से ही अंधेरा छा जाता है। जबकि, यहां से ग्रामीणों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय समाजसेवी बृजमोहन, दामोदर राजपाली, तुलाराम अहिरवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप दीक्षित, किसान नेता कुलदीप बबेले आदि ने बताया कि एक सप्ताह से लाइटें बंद हैं। शिकायत के बाद भी ये ठीक नहीं कराई गईं हैं। पुल के नीचे से पैदल गुजरने वालों को ज्यादा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बंगरा चौकी प्रभारी बंगरा साजेश कुमार ने बताया कि हाईवे के पुल की सभी लाइटें बंद होने से सभी लोग परेशान हैं। इसकी सूचना उच्चस्तर को भेजी जा रही है। वहीं, लुहारी टोल के पेट्रोलिंग टीम इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि किसी कारण से व्यवस्था में व्यवधान हुआ है, परंतु अब जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed