फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rulers of the medieval era were struggling for control over the city of Erich.

Jhansi News: एरच नगरी पर अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे थे मध्यकालीन युग के शासक

Thu, 06 Mar 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The rulers of the medieval era were struggling for control over the city of Erich.
एरच। पौराणिक और प्राचीन महत्व के साथ ही मध्यकाल मे एरच अपने बैभव पर था। उस समय विविध ताकतवर राजाओं ने इस पर अधिकार करने के लिए संघर्ष किया है। इतिहासकार डाॅ. चित्रगुप्त बताते हैं कि मध्यकाल से पूर्व एरच नगर महोबा के चंदेल वंश के अंतर्गत था। चंदेल राजाओ ने इसे प्रांत की मान्यता दी थी। चंदेल राजाओं में यशोवर्मन जैसे श्रेष्ठ राजाओं का समय भी एरच नगर ने देखा है। उन दिनों गड़कुडार पर चंदेलों के प्रांतपति रहा करते थे। एरच नगर को प्रशासनिक नगर के रूप में उपयोग किया जाता था।
विज्ञापन

अलाउद्वीन खिलजी के समय में उसके एक सूबेदार ने चंदेरी से ही शासन करना शुरू किया और उसने एरच पर अधिकार करना चाहा लेकिन इस क्षेत्र के योद्धाओं ने उसे प्रभाव नहीं जमाने दिया, तब खिलजी ने एरच पर अधिकार के लिए अपने बेटे खिज खां के नेतृत्व में एक बड़ी सेना दक्षिण की ओर भेजी, जो एरच भी पहुंच गई। इतनी बड़ी सेना ने एरच और गढ़कुडार पर अपना अधिकार जमा लिया। यह सेना झांसी, सागर होते हुए दक्षिण की ओर निकल गई। इस अभियान के बाद दिल्ली सल्तनत के अधीन एरच हो गया था।
विज्ञापन

मध्यकाल में यहां पर जामा मस्जिद नाम से एक बड़ी मस्जिद स्थापित की गई जो वर्तमान समय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संरक्षित इमारत है। नगर अति प्राचीन है, यहां पर बारह, बामन, नरसिंह भगवान ने अवतार लिया था। एरच जो कि पौराणिक गाथाओं के लिए जाना जाता है, यहां पर कभी होलिकाष्ट नहीं लगता है। इस मौके पर संत उमेशदत्त शाडिल्य, सर्वेश पटेल, भारत सिंह सेंगर पूर्व प्रधानाध्यापक, रघुवीरशरण सहाय ने बताया कि एरच का इतिहास गौरवशाली रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed