फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rope tied in the foot complicates the murder mystery

पांव में बंधी रस्सी ने उलझाई हत्या की गुत्थी

Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The rope tied in the foot complicates the murder mystery
झांसी। प्रेमनगर के श्रीनगर इलाके में विजय विश्वकर्मा की मौत की गुत्थी भी उलझ गई है। जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि विजय के पांव में रस्सी उसके मरने के बाद बांधी गई। अब यह रस्सी किसने बांधी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना प्रेमनगर के श्रीनगर मोहल्ला निवासी विजय (22) पुत्र विश्वनाथ विश्कर्मा का शव घर के पास ही एक पेड़ की डाल में लटका हुआ मिला था। विजय हंसारी में एक मिठाई की दुकान में काम करता था। उसके पांव में रस्सी बंधी हुई थी। परिजन विजय की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पांव में रस्सी बंधे होने के नाते उनका आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया। शव की पड़ताल मेें पांव पर रस्सी के निशान नहीं मिले। विशेषज्ञों का कहना है कि मौत से पहले अगर पांव बांधे जाते तब उसमें रस्सी के निशान निश्चित तौर पर मिलते लेकिन, मौत के बाद बांधे जाने पर निशान नहीं मिलते। उसके पांव के पास रस्सी के निशान नहीं मिले। परिजनों ने पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में हरिओम विश्वकर्मा, नरेश एवं कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed