{"_id":"573774ee4f1c1b577991a6cb","slug":"the-robber-made-high-profile-hobby","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई प्रोफाइल शौक ने बनाया लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई प्रोफाइल शौक ने बनाया लुटेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
thief, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गरीब मां बाप भले ही पढ़ाई करवाकर अपने बेटों को एक अच्छा इंसान बनाने का सपना देख रहे हों, पर हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने की तमन्ना ने इन छात्रों को लुटेरा बना दिया। शुक्रवार की रात पुलिस ने रामनगर पुल के पास एक मुठभेड़ में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन मौके से भाग निकले। इनके पास से लूट के 13 हजार रुपये व सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया है कि स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व चिरगांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव शुक्रवार की रात रामनगर में थे, तभी पूंछ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी एक प्राइवेट वाहन से वहां पहुंच गए। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 28 अप्रैल को हाइवे औपारा पुल पर ललितपुर के सिपाही दंपति से लूट करने वाले बदमाश गुरसराय से आ रहे हैं।
वे रामनगर पुल से होकर चिरगांव जाएंगे। इस पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद गुरसराय की तरफ से एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने टार्च की रोशनी डालकर मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर बीच में बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम कल्याण सिंह राजपूत पुत्र अजय राजपूत, महेंद्र कुमार अहिरवार पुत्र अयोध्या प्रसाद व रणजीत सिंह पुत्र हरीराम राजपूत निवासी ग्राम कुम्हरिया थाना टहरौली बताया।
विज्ञापन
कल्याण सिंह बीकॉम तृतीय वर्ष, महेंद्र कुमार इंटर तथा रणजीत सिंह बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों ने मौके से भागने वाले साथियों के नाम चंद्रपाल पुत्र रघुवीर, छत्रपाल पुत्र कल्लन व गब्बर पुत्र बड़ेलाल निवासीगण कुम्हरिया बताए हैं।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश लूट की वारदातें अपने हाई प्रोफाइल जेब खर्च के लिए करते हैं। घर से उन्हें जरूरत के अनुसार खर्च नहीं मिलता है। महेंद्र ने बताया कि उसने 28 अप्रैल को कल्याण राजपूत के साथ हाइवे औपारा पुल पर लूट की थी, इसमें एक मोबाइल, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र लूटे थे। दो अंगूठी घिस कर देखने पर पीतल की निकलीं, जो बैग के साथ फेंक दीं।
मंगलसूत्र तोड़कर बेचा और रुपये बराबर-बराबर बांट लिए। 31 दिसंबर को हाइवे पर ग्राम खिल्ली के आगे पूंछ में कार सवार को लूटा था, इसमें 35 हजार रुपये, एक सोने का कड़ा व अंगूठी मिले थे। कड़ा व अंगूठी गब्बर के पास में हैं। इस वारदात में गब्बर, चंद्रपाल साथ में थे।
इसके अलावा मोंठ में हुई लूट में चंद्रपाल व गब्बर साथ थे। समथर की लूट में रणजीत व गब्बर थे। उन्होंने दतिया में कई लूट की वारदातें करना कबूल किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से लूट के पांच मोबाइल, दो अंगूठी व चेन, 13 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक संख्या यूपी 93 एएल- 3453 आदि बरामद किए गए हैं।
इन वारदातों को दिया था अंजाम
-------------------------
20 अप्रैल को टहरौली में बाइक सवार दंपति के सात लूटपाट
26 अप्रैल को समथर में लूट की वारदात को अंजाम दिया
28 अप्रैल को चिरगांव के औपारा पुल पर दंपति को लूटा
31 सितंबर 2015 को पूंछ हाइवे पर कार सवार से 35 हजार रुपये व कड़ा लूटा
विगत माह दतिया के भांडेर व पंडोखर में कई लूट करना स्वीकार किया।