फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The roads leading to Digara Garhi, Champatrai Mahal and Tehrauli Fort will be improved with Rs 19 crores.

Jhansi News: 19 करोड़ से संवरेंगे दिगारा गढ़ी, चंपतराय महल और टहरौली किले तक जाने वाले रास्ते

Tue, 13 Feb 2024 03:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 13 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
The roads leading to Digara Garhi, Champatrai Mahal and Tehrauli Fort will be improved with Rs 19 crores.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने दिगारा गढ़ी, मऊरानीपुर स्थित चंपतराय महल और टहरौली किले को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की योजना तैयार की है। योजना के अंतर्गत तीनों ऐतिहासिक स्थलों तक जाने वाले मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।

स्ट्रीट डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत मुख्य मार्ग से दिगारा गढ़ी तक जाने वाली सड़क का निर्माण और सुंदरीकरण दो करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। चंपतराय महल तक जाने वाला मार्ग सात करोड़ और टहरौली किले तक जाने वाले मार्ग पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। सड़क के दोनों ओर आकर्षक सीटें लगाई जाएंगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि दिगारा गढ़ी, चंपतराय महल और टहरौली किले तक जाने वाले मार्ग का सुंदरीकरण 19 करोड़ से किया जाएगा। सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed