फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The road to construction of 600 MW solar plant became easy, 100 more farmers got the agreement done

छह सौ मेगावाट सोलर प्लांट निर्माण की राह हुई आसान, 100 और किसानों ने कराया एग्रीमेंट

Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
The road to construction of 600 MW solar plant became easy, 100 more farmers got the agreement done
झांसी। जनपद में 24 घंटे बिजली पहुंचाने वाली योजना के क्रम में झांसी के गरौठा में बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर पार्क बेहद अहम भूमिका निभाएगा। इस सोलर प्लांट से प्रतिदिन 600 मेगावाट (तीस लाख यूनिट) बिजली बनेगी। इससे तकरीबन पांच लाख घर भी रोशन हो सकें गे। इसके साथ ही पावर ग्रिड को सस्ती बिजली मिलेगी। इसीक्रम में अब किसान भी अपने वादे के मुताबिक जमीन का एग्रीमेंट कराने तहसील पहुंच रहे हैं। बीते 20 दिन के भीतर 100 किसानों सेलीज एग्रीमेंट होने की वजह से अब महज 300 किसान ही लीज एग्रीमेंट कराने से शेष रह गए हैं। जल्द ही इन किसानों से भी एग्रीमेंट कराने के लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

गरौठा में बनने वाला अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क आठ गांवों की गैर कृषि योग्य भूमि पर निर्मित किया जाएगा। इसके लिए 15 हजार किसानों से जमीन मांगी गई थी, जिसमें से अबतक 14700 किसानों ने अपनी जमीन दे दी है। अभी 300 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी जमीन नहीं दी है। इसका एक कारण यह भी है कि या तो वह किसान कोविड काल में मर गए या फिर काम के सिलसिले में बाहर पलायन कर गए हैं। इन सभी किसानों को खोजा जा रहा है जिससे प्लांट के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली जमीन का जल्द से जल्द एग्रीमेंट हो सके।
विज्ञापन

वहीं, लीज पर जमीन देने वाले किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये प्रति वर्ष किराया भी दिया जाएगा। शासन द्वारा सोलर पार्क को अंतिम रुप देने के लिए अक्टूबर 2023 की डेडलाइन निर्धारित की गई है। इस संबंध में मनोज सरदाना, अपर महाप्रबंधक प्रभारी, झांसी-ललितपुर, सोलर पावर पार्क टुस्को लिमिटेड ने बताया कि 300 किसानों से सात सौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना शेष रह गया है। प्रतिदिन गरौठा स्थित कार्यालय और तहसील में किसानों से एग्रीमेंट कराए जा रहे हैं। साथ ही पार्क में फेंसिंग का काम कराया जा रहा है। इसके निर्माण में कुल 3100 करोड़ का खर्च आएगा जिसमें सोलर पार्क बनाने में 400 करोड़ और सोलर प्लांट लगाने में 2700 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गांवों में होना है निर्माण
खरौरा, जसवंतपुरा, जलालपुरा, पुरा, शंकरगढ़, सुजानपुरा, नादौल, बरारू के करीब तीन हजार एकड़ से ज्यादा भूमि चिह्नित की गई है।
प्लांट के लिए लगभग 80 फीसदी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही बचे किसानों से भी जमीन ली जाएगी जिससे शासन द्वारा निर्धारित अक्तूबर 2023 तक काम पूरा कराया जा सके। - एसके गुप्ता, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed