फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rain washed away the power

बारिश बहा ले गई बिजली

Wed, 27 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
The rain washed away the power
bitut bibhag, news news - फोटो : demo
झांसी। मंगलवार की शाम हुई झमाझम बारिश बिजली पर आफत बनकर टूटी। हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से रात नौ बजे तक पूरे शहर की बिजली को बंद करके रखा गया। सप्लाई चालू हुई तो एक के बाद एक फाल्ट सामने आने लगे। इस कारण चार सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम पौने छह बजे बारिश के शुरू होते ही हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस व दुनारा 220 केवी ट्रांसमिशन पावर हाउस से जुड़े महानगर के सभी सब स्टेशनों की बिजली को बंद कर दिया गया। रात नौ बजे बारिश के थमने पर हंसारी से एक- एक कर सभी सब स्टेशनों की आपूर्ति को चालू किया गया। मगर फाल्ट आने के कारण मुन्नालाल, जेल चौराहा, रानी महल, गल्ला मंडी, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, नंदनपुरा सब स्टेशनों की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


हंसारी से मुन्नालाल सब स्टेशन आने वाली 33 केवीए लाइन में नगरा के पास इंसुलेटर का उतरने से सप्लाई बंद हो गई थी। फाल्ट ठीक होने पर उक्त सब स्टेशन की आपूर्ति रात 9.35 चालू कर दी गई। सीपरी बाजार की 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने पर रक्सा फीडर को काटकर 9.40 बजे आपूर्ति को चालू कर दिया गया।गल्ला मंडी सब स्टेशन में पानी भरने से रात दस बजे आपूर्ति को चालू किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस में रखे 40 एमवीए  ट्रांसफार्मर का लाइटिनिंग एरेस्टर आकाशीय गाज गिरने से खराब हो गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े जेल चौराहा, रानी महल, प्रेमनगर व नंदनपुरा की बिजली देर रात तक चालू नहीं हो सकी। वहीं, अन्य फाल्टों के कारण मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम कॉलोनी, पठौरिया आदि क्षेत्रों की आपूर्ति देर रात तक बंद रही। बिजली न रहने से लोगों के इनवर्टर उपकरण भी डिस्चार्ज हो गए। 

इन इलाकों में जबर्दस्त संकट 
जेल चौराहा, इलाइट, सिविल लाइन, रानी महल, सुभाष गंज, झोकन बाग, सदर बाजार, कचहरी चौराहा, अंदर सैयर गेट, छनिया पुरा, तलैया, खाती बाबा, नंदनपुरा, आवास विकास, के के पुरी, दीनदयाल नगर, ब्रह्मनगर, बैंकर्स कॉलोनी, प्रेमनगर आदि क्षेत्र देर रात तक अंधेरे में डूबे रहे। 

सब स्टेशनों में भरा पानी 
झमाझम बारिश के कारण मुन्नालाल और गल्ला मंडी सब स्टेशन के यार्ड में पानी भर गया। इस कारण घंटों सप्लाई ठप रखनी पड़ी। 
 
सीपरी बाजार काउंटर की बाउंड्रीवाल गिरी  
बारिश के कारण सीपरी बाजार रेलवे पुल के निकट बने बिल जमा काउंटर की चारदीवारी गिर गई। इससे काउंटर व यहां बने स्टोर की व्यवस्थाओं में व्यवधान पड़ गया है। 

अघोषित कटौती भी
सोमवार की रात अलग- अलग समय चार घंटे की अघोषित कटौती होने से शहरवासी बेहाल रहे। पहले शाम 7.30 बजे रात 9.30 बजे तक व दूसरी बार 12.30 बजे से 2.30 बजे तक कटौती की गई। मंगलवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक भी अघोषित कटौती की गई। उमस में बिना बिजली के लोगों का रात काटना मुश्किल भरा बना रहा। 


थ्रू रेट में दूसरे नंबर पर आया झांसी 
दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले झांसी महानगर ने पिछले साल की तुलना में इस साल 76 पैसे थ्रू रेट की वृद्धि की है। इससे झांसी शहर खपत के सापेक्ष राजस्व वसूली में यूपी में दूसरे स्थान पर आ गया है।  इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक ने अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed