फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rain fell throughout the day, the weather was like mountains in Jhansi

दिनभर गिरी फुहार, झांसी में रहा पहाड़ों सा मौसम

Fri, 17 Sep 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The rain fell throughout the day, the weather was like mountains in Jhansi
झांसी। पश्चिम बंगाल के चक्रवात तूफान के असर के चलते उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। इसका असर झांसी में भी देखने को मिला। बुधवार देर रात से शुरू हुई फुहार बृहस्पतिवार को भी दिनभर जारी रहेगी। झांसी में पहाड़ा जैसा मौसम हो गया। वातावरण में ठंडक घुलने से अधिकतम पारा लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

बुधवार रात से मौसम का मिजाज एक दम बदल गया। देर रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात लगातार होती रही। बृहस्पतिवार तड़के फुहार गिरनी शुरू हो गई। हालांकि, दिनभर में कई बार बीच-बीच में तेज बरसात भी हुई। जब तेज बारिश थमी, तो फुहार गिरती रही। दिनभर में एक बार भी ऐसा समय नहीं आया, जब फुहार बंद हुई हो। इसके साथ-साथ झांसी में 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। इससे वातावरण में मौजूद गर्मी और उमस बिल्कुल खत्म हो गई। झांसी का मौसम पहाड़ों जैसा रहा। कई लोग घरों के बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाने के लिए भी निकले। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को 25 मिलीमीटर पानी गिरा है। शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed