फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The queen applied mehndi with the king's name on her hand and sang sweet wedding songs

Jhansi News: ‘रानी’ ने हाथों में रचाई राजा के नाम की मेहंदी, गाए विवाह के मधुर गीत

Mon, 19 May 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The queen applied mehndi with the king's name on her hand and sang sweet wedding songs

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महाराजा गंगाधर राव एवं महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 183वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में रविवार को गणेश मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। शाम को मंदिर में मेहंदी की रस्म हुई और महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने विवाह के मधुर गीत गाए। सोमवार को भव्य बरात (शोभायात्रा) धूमधाम से निकाली जाएगी। गणेश मंदिर में सुबह दुल्हन वेश में रानी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल, मनुबाई छबीली जूनियर हाईस्कूल, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रथम वर्ग में प्रतीत कुमार ने पहला, कनक रत्नाकर ने दूसरा, कनिका शर्मा ने तीसरा, द्वितीय वर्ग में क्रिंजल कुशवाहा ने पहला, लीना लाक्षाकार ने दूसरा और माही अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। तृतीय वर्ग में अभिषेक पांडेय ने पहला, अनुष्का कुमारी ने दूसरा और गौरी रायकवार ने तीसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम को मंदिर में मेहंदी और संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप के हाथों में मेहंदी रचाई गई। विवाह के बधाई गीत गाए गए।कार्यक्रम में श्यामली सिंह, शुभांगी डेग्वेकर, पूर्णिमा नाफडे, सुप्रिया खानवलकर, संगीता जोशी, वंदना पराडकर, प्रज्ञा खानवलकर, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे। सोमवार 19 मई को शाम पांच बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से टीका के बाद बारात (शोभायात्रा) धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा पंचकुइयां चौराहा, कोतवाली, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सराफा बाजार, गंधीगर का टपरा से होते हुए गणेश मंदिर में पहुंचेगी। यहां महाराजा गंगाधर राव व महारानी लक्ष्मीबाई का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed