फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The people of Jhansi were stunned as soon as they got gold, distributed sweets

गोल्ड मिलते ही झूम उठे झांसी वासी, बंटी मिठाइयां

Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The people of Jhansi were stunned as soon as they got gold, distributed sweets
झांसी। ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत वासियों के लिए बेहद खास रहा। एथलेटिक्स के भाला फेंक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक हासिल करते ही खेल प्रेमी, खिलाड़ी और नगरवासी झूम उठे। 13 वर्ष बाद भारत ने स्वर्ण पदक पाया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के बाद शाम को महानगर के ध्यानचंद स्टेडियम, जीआईसी एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने मिठाइयां बांटी और नीरज को बधाइयां दीं। भारत की इस उपलब्धि पर झांसी वासियों ने कहा कि आज का दिन देश के लिए बेहद खास है। बजरंग पुनिया ने भी अपने खेल से भारत को कांस्य पदक दिलाया है।
विज्ञापन

ओलंपिक में एथलेटिक्स में यह पहला स्वर्ण पदक है। नीरज चोपड़ा ने देश को गौरवान्वित किया है। - धीरज परिहार, पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी।
ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। खेलों के प्रति युवाओं में और रुचि बढ़ेगी। - अजय मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर।
खेलों का देश में उदय हो रहा है। छात्रों के जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। ओलंपिक के भारतीय खिलाड़ी प्रेरणा स्रोत बनेंगे। - प्रदीप सरावगी, भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। सभी देशवासियों को उन पर गर्व है। स्वर्ण जीत नीरज ने नाम रोशन किया। - संदीप सरावगी, समाज सेवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed