फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The new trap of 'Ghost Pairing': Fraudsters are stealing private data in minutes

घोस्ट पेयरिंग का नया जाल: मिनटों में जालसाज चुरा रहे प्राइवेट डेटा, रोजाना आ रही व्हाट्सएप हैक होने की शिकायत

Wed, 05 Aug 2026 08:47 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 05 Aug 2026 08:47 PM IST
सार

साइबर पुलिस समेत केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस तरह से धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
The new trap of 'Ghost Pairing': Fraudsters are stealing private data in minutes
साइबर क्राइम।

विस्तार

''अरे..क्या आपने मेरी तस्वीर देखी है'' जैसा लिंक भेजकर साइबर जालसाज व्हाट्स एप हैक कर रहे हैं। रोजाना ही कई पीड़ित इस शिकायत को लेकर साइबर थाने पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है। साइबर पुलिस का कहना है कि इस तरीके ''व्हाट्स एप घोस्ट पेयरिंग'' कहते हैं। इसके जरिये यूजर के मोबाइल की सारी जानकारियां चुराकर ब्लैक मेलिंग का खेल शुरू होता है।
विज्ञापन


व्हाट्स एप जैसे मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने वाले आसानी से निशाना बनते हैं। साइबर पुलिस समेत केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस तरह से धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक साइबर ठग पहले व्हाट्स एप पर क्या आपने मेरी तस्वीर देखी? जैसे संदेश के साथ फर्जी लिंक भेजते हैं। उत्सुकतावश लिंक पर क्लिक करते ही नकली व्हाट्स एप वेब पेज खुल जाता है। यूजर का व्हाट्स एप अकाउंट जालसाज के डिवाइस से लिंक हो जाता है। इसके बाद निजी चैट, फोटो, वीडियो और बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक उसकी पहुंच बन जाती है। यूजर के व्हाट्स एप अकाउंट का इस्तेमाल करके जालसाज उसके परिचितों को मेसेज भेजकर ठगी करते हैं। झांसी में पिछले दिनों तीन जाने-माने चिकित्सकों के मोबाइल भी इसी तरह से हैक करके उनके कई जानने वालों को मेसेज भेजकर रुपयों की मांग की गई थी। साइबर क्राइम सीओ आसमा वकार के मुताबिक सतर्कता बरतनी जरूरी है। सतर्कता बरतने से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
व्हाट्स एप के डिवाइस लिंकिंग फीचर की नियमित जांच करें। किसी अज्ञात डिवाइस को तुरंत लॉग आउट कर दें।
टू स्टेप वेरिफिकेशन कराना जरूरी फीचर को अनिवार्य रूप से चालू रखें।
सीवीवी, व्हाट्स एप कोड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
ब्राउजर और सभी एप समय-समय पर आधिकारिक तौर से अपडेट रखें।

अकाउंट हैक होने का संदेह हो तो यह करें
व्हाट्स एप या वेब ब्राउजर हैक होने का संदेह होने पर तुरंत लॉगआउट करें
संदिग्ध संदेश, लिंक और पॉप-अप के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें
ईमेल, बैंक और सोशल मीडिया खातों के पासवर्ड तुरंत बदल दें
यदि बैंक खाते से धनराशि निकल गई हो तो तत्काल बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।


इस तरह से करें टू स्टेप वेरीफिकेशन
व्हाट्सएप खोलने के बाद ऊपर ऊपर दाईं ओर तीन डॉट पर टैप करें।
यहां से सेटिंग्स में जाएं
अकाउंट पर टैप करें। यहां टू-स्टेप वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें।
इसे ऑन कर दें। अपनी पसंद का 6 अंकों का पिन बनाएं।
इसकी मदद से ओटीपी हासिल कर लेने के बाद के बाद भी किसी अनधिकृत व्यक्ति को आपके व्हाट्स एप अकाउंट तक पहुंचने से रोकने में अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed